एसबीआई गोल्ड लोन कैसे ले ? Eligibility, मार्जिन, आवेदन, रेट पर ग्राम,ब्याज दर-2023

Plz Rate this Article

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन | SBI Gold Loan

आज के समय में ऐसा देखा जाता है कि लोग गोल्ड के माध्यम से लोन लेना ज्यादा पसंद करते हैं और ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्राप्त करते हैं।  माना जाता है कि गोल्ड के माध्यम से लोन लेने से निश्चित रूप से ही  कम समय में ही लोन प्राप्त होता है और आसानी के साथ इस प्रकरण को आगे बढ़ाया जा सकता है| ऐसे में कई सारे बैंकों ने गोल्ड लोन के बारे में लोगों को जानकारी दी है और आज हम आपको  स्टेट बैंक इंडिया गोल्ड लोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं|
आज हम आपको SBI Gold Loan के बारे में जानकारी दे रहे हैं,  जो निश्चित रूप से ही आपके लिए काम की होने वाली है|

एसबीआई गोल्ड लोन स्कीम

वैसे तो एसबीआई पिछले कुछ सालों से ही गोल्ड लोन दे रहा है लेकिन अगर आप गोल्ड लोन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लेते हैं, तो आपको एक अच्छी  सुविधा प्राप्त हो जाती है और आपको आकर्षक दरों पर गोल्ड लोन मिल जाता है| अगर आप चाहें तो अपनी सुविधा के हिसाब से ही रीपेमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं जिसमें आप पेमेंट के ऑप्शन पर गौर करते हुए कई प्रकार के विकल्प देख सकते हैं।

स्टेट बैंक गोल्ड लोन का मुख्य उद्देश्य

स्टेट बैंक  के द्वारा दिया जाने वाला गोल्ड लोन बहुत ही ज्यादा कारगर साबित होता है इसके माध्यम से इस राशि का उपयोग शिक्षा, विवाह  या किसी दूसरी जरूरत के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

एसबीआई स्वर्ण ऋण

स्टेट बैंक 2 प्रकार के गोल्ड लोन प्रदान करता हैं-

  • एसबीआई वैयक्तिक स्वर्ण ऋण
    कोई भी व्यक्ति अपने सोने के सिक्के या आभूषण बैंक में रखकर गोल्ड लोन ले सकता हैं ,इसमें अधिकतम रु. 50 लाख व् न्युनतम रु.20 हजार तक का लोन ले सकते हैं |
  • एसबीआई रियलिटी स्वर्ण ऋण/ एक्सप्रेस क्रेडिट
    कोई भी व्यक्ति अपने जरूरतों जैसे शादी, इलाज व् घुमने आदि उद्देश्य से गोल्ड लोन ले सकता हैं ,इसमें अधिकतम रु. 20 लाख का लोन ले सकते हैं |

एसबीआई एग्री गोल्ड लोन

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड खाता धारकों व् एग्रीकल्चर या इससे संबंधित व्यक्तियों के लिए गोल्ड लोन दिया जाता हैं, जो बहुत ही कम ब्याज दरों पर आसान किश्तों व् बुलेट पेमेंट की सुविधा पर दिया जाता हैं |

स्टेट बैंक गोल्ड लोन लेने हेतु पात्रता

अगर आप स्टेट बैंक के माध्यम से गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मुख्य  पात्रता  देखना होगा–

  1. जिन लोगों की आयु 18 वर्ष से अधिक हो एवं 70 वर्ष से कम हो|
  2.  भारत देश के नागरिक हो|
  3.  जिन्हें पेंशन मिलती हो, वह भी  गोल्ड लोन ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें इनकम प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी नहीं होता है|
  4. दो पासपोर्ट साइज फोटो
  5.  आय प्रमाण  पत्र
  6.  मोबाइल नंबर 

एसबीआई गोल्ड लोन के बारे में खास बातें

ऐसे में हम आपको मुख्य बात बताने जा रहे हैं कि अगर आप एसबीआई के माध्यम से गोल्ड लोन लेते हैं तो आपको बहुत ही कम ब्याज दर पर यह गोल्ड लोन उपलब्ध होता है जिसके माध्यम से खाते में हर दिन की राशि पर ब्याज लिया जाता है, जो एक अच्छे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है|

  1.  एसबीआई के अनुसार “  यदि एसबीआई बैंक के माध्यम से गोल्ड लोन लेते हैं, तो इसमें आपको बहुत ही कम प्रोसेसिंग फीस  देनी होती है| जिसमें कोई भी एक्स्ट्रा  चार्ज  या  एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज नहीं लिया जाता है, जो कि ग्राहकों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प होता है।
  2. इसके अलावा अगर आप गोल्ड लोन लेते हैं, तो आपको बहुत ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती सिर्फ एक-दो ही दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसके माध्यम से आप बहुत ही कम समय में लोन ले सकते हैं|
  3.  इसके अतिरिक्त यदि आप लोन  प्रीपेमेंट  करना चाहते हैं, तो इस पर भी आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज या जुर्माना नहीं  देना  होगा और इससे आपका ब्याज कुछ हद तक कम हो जाता है|

 एसबीआई गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट

अगर आप एसबीआई के माध्यम से गोल्ड लोन ले रहे हैं, ऐसे में हम आपको स्टेट बैंक स्वर्ण ऋण के ब्याज दर के बारे में बताना चाहते हैं कि आपको इसके माध्यम से 7.50 % पर गोल्ड लोन प्राप्त हो जाता है। अगर आप चाहें तो कम से कम 20  हजार और अधिक से अधिक 50 लाख तक का गोल्ड लोन ले सकते हैं |

SBI Gold Loan Interest Rates Calculator

एसबीआई इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर – जून 2022

SBI Gold Loan Rate Per Gram Today| गोल्ड लोन दर प्रति ग्राम-2023

Gold Weight18 Carat20 Carat22 Carat24 Carat
1 gram2702300333033603
10 gram27020300303303036030
20 gram54040600606606072060
50 gram135100150150165150180150
100 gram270200300300330300360300
150 gram405300450450495450540450
200 gram540400600600660600720600
250 gram675500750750825750900750
300 gram8106009009009909001080900
400 gram1080800120120013212001441200
500 gram1351000150150016515001801500

एसबीआई गोल्ड लोन ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया

अगर आप  स्टेट बैंक के माध्यम से गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, तो यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है और इसे मुख्य 3-step के माध्यम से किया जाता है  ताकि आपको ज्यादा परेशानी ना होने पाए और आप आसानी के  साथ लोन ले  सके|  गोल्ड लोन में प्रोसेसिंग फीस के तौर पर आप से लोन अमाउंट का 0.50  प्रतिशत लिया जाता है जो कम से कम ₹500 (जीएसटी के बिना)  होता है|

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा जहां आपके सामने गोल्ड लोन लेने हेतु आवेदन फॉर्म दिखाई देगा|
  2.  इस फॉर्म मैं जरूरी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोन का अमाउंट  भरना होगा|  इसके  बाद आपको  ‘’कंटिन्यू’’ पर क्लिक कर देना होगा|
  3.  आगे आपके सामने कुछ जरूरी निर्देश नजर आते हैं जिनको आप को फॉलो कर देना होगा और फिर आपका आवेदन  बैंक के पास चला जाता है और फिर आपके गोल्ड लोन की प्रोसेस शुरू हो जाती है|

स्टेट बैंक स्वर्ण ऋण ऑफलाइन लेने की प्रक्रिया

अगर आप  स्टेट बैंक  के माध्यम से गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी एसबीआई की ब्रांच में जाकर भी आसानी के साथ गोल्ड लोन  ले सकते हैं|

  1. इसके लिए आपको एसबीआई की ब्रांच में अपने गोल्ड ज्वेलरी को लेकर जाना होगा|
  2.  साथ ही साथ आपको दो फोटो और आधार कार्ड  तथा मुख्य केवाईसी डॉक्यूमेंट  रखना होगा|
  3.  एक बात याद रखना है कि जितने भी डॉक्यूमेंट होंगे सभी पर आपके साइन होने चाहिए और उन डॉक्यूमेंट को आपको जमा करना होगा|
  4.  वहां पर आपको एक मुख्य फॉर्म को भरना होगा जिसमें आप से संबंधित सारी जानकारियां होंगी और उसके बाद उस फॉर्म को चेक करने के बाद ही बैंक  आप को लोन प्रोवाइड करता है|

योनो ऐप के माध्यम से एसबीआई गोल्ड लोन आवेदन

अगर आप एसबीआई का मुख्य योनो ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपको एक बात बताना चाहते हैं कि आप  योनो  ऐप के माध्यम से भी गोल्ड लोन आसानी के साथ ले सकते हैं|  अगर आप  इस ऐप के माध्यम से लोन लेते हैं, तो इसमें आपको जीएसटी  बिल्कुल भी नहीं देना होता है और आप 36 महीने की अवधि के लिए आसानी से ही लोन ले सकते हैं|

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई के योनो एप में अपना लॉगइन करना होगा जहां पर आप के सामने होमपेज नजर आने लगेगा|
  2.  वहां आपको राइट साइड में  मैंन्यू  ऊपर क्लिक करना होगा जिस पर आपको ‘’गोल्ड लोन’’  का ऑप्शन दिखाई देता है|
  3.  उस ऑप्शन को क्लिक करना होगा और फिर सभी मुख्य इंफॉर्मेशन को भरना होगा और इसके बाद आप वहां पर अपनी नेट मंथली इनकम को भर सकते हैं|
  4.  साथ ही साथ आपको अपना  ऐड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र देना होगा जिसके बाद आप आसानी से ही इस योनो ऐप के माध्यम से भी गोल्ड लोन ले सकते हैं|

SBI Gold Loan Margin

अगर आप एसबीआई के माध्यम से गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, तो इसमें आपका गोल्ड का मार्जिन निम्न प्रकार से होता हैं-

  1. एसबीआई रियलिटी ईएमआई गोल्ड लोन — 25%
  2. एसबीआई रियालिटी  बुलेट  स्वर्ण ऋण — 35%
  3. एसबीआई रियलिटी लिक्विड गोल्ड लोन — 25%

एसबीआई स्वर्ण लोन संक्षिप्त विवरण| sbi Gold Loan Summary

लोनस्वर्ण लोन
1.एसबीआई वैयक्तिक स्वर्ण ऋणअधिकतम- रु.50 लाख
न्यूनतम- रु.20 हजार
प्रोसेसिंग फीस- लोन राशि का 0.25% (न्यूनतम-250 रु.)+GST
ब्याज दर- 1 Yr. MCLR +0.30% ( MCLR =7%)
2.एसबीआई रियलिटी स्वर्ण ऋण/ एक्सप्रेस क्रेडिटअधिकतम- रु.20 लाख
न्यूनतम- कोई राशि नहीं
प्रोसेसिंग फीस- लोन राशि का 0.50% (न्यूनतम-500 रु.)+GST
ब्याज दर- 7.50% से शुरू
आवेदन प्रकारऑनलाइन, शाखा से व् योनो एप के माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइटSBI Website
sbi gold loan summary

FAQs –

1. एसबीआई गोल्ड लोन कितने समय में मिल जाता हैं ?

गोल्ड लोन लेने की प्रक्रिया स्टेट बैंक में बहुत आसान हैं सिर्फ 1-2 धंटों में ही sbi gold loan स्वीकृत हो जाता हैं |

2. एसबीआई गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट कितना हैं ?

स्टेट बैंक स्वर्ण ऋण पर अभी एग्री व् प्रायोरिटी पर ब्याज दर 7.30% पर तथा रियलिटी व् व्यक्तिगत पर ब्याज दर 7.50% पर मिलता हैं |

3. क्या स्टेट बैंक स्वर्ण ऋण पर CIBIL स्कोर चेक किया जाता हैं ?

हाँ, स्वर्ण ऋण पर रियलिटी व् व्यक्तिगत लोन प्रकार के लिए क्रेडिट स्कोर (CIBIL) चेक किया जाता हैं |

4. एसबीआई में गोल्ड लोन कैसे लिया जाता हैं ?

गोल्ड लोन लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से, किसी भी स्टेट बैंक शाखा पर व् योनो एप्प के माध्यम से लोन दिया जाता हैं |

5.स्टेट बैंक गोल्ड लोन कस्टमर केयर नंबर क्या हैं ?

एसबीआई कस्टमर केयर टोल फ्री- 1800 11 1109 हैं |

इस प्रकार से आज हमने आपको स्टेट बैंक के माध्यम से गोल्ड लोन लेने के बारे में जानकारी दी है |  आजकल ऐसा देखा जा रहा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा गोल्ड लोन ले रहे हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं , उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा  दी गई  जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद |

इन्हें भी पढ़े-

Check Also

manappuram gold loan rate per gram today, manappuram gold loan rate of interest, manappuram gold loan payment, manappuram gold loan processing fees

How to get Manappuram Gold Loan ? Scheme, Interest rates, Eligibility, Rate per Gram

Manappuram gold loan Manappuram Finance Limited is a Non-Banking Financial Company (NBFC) based in India. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *