आज का सोने का रेट | सोने का भाव आज का 2021| Gold Rate Today – 14-मार्च -2022 |
हमारे देश में सोने को कभी विदेशी मुद्रा भंडार व् देश की आर्थिक मजबूती का आधार माना जाता हैं, हम भारतीय भी पौराणिक काल से ही अपने ग्रंथो व् पुराणों से सोने की महत्त्वता को पढ़ते व् सुनते आ रहे हैं, सोने की वजह से हमारा देश कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था | प्रतेक भारतीय के घर में सोने के आभूषण या ज्वेलरी पायी जाती हैं |
वक्त से साथ साथ आज सोना निवेश व् आर्थिक मजबूती का साधन बन गया हैं, इसलिए सोने के रेट की सही जानकारी होने के कारण कई लोग आसानी से मुनाफा कमा पा रहे हैं |
हम अपनी इस साइट पर सोने के भाव व् रेट की प्रतिदिन की जानकरी दे रहे हैं
Table of Contents
आज का सोने का रेट क्या हैं ? 24 कैरेट सोने का भाव आज का 2022
ग्राम | आज के सोने के रेट (रु.) | कल का सोने का रेट (रु.) | सोने के भाव में अंतर |
---|---|---|---|
1 ग्राम | 5204 | 5160 | +44 |
8 ग्राम | 41632 | 41280 | +352 |
10 ग्राम | 52040 | 51600 | +440 |
100 ग्राम | 520400 | 516000 | +4400 |
Gold Rate Today – 22 कैरेट सोने का भाव आज का 2022
ग्राम | आज के सोने के रेट (रु.) | कल का सोने का रेट (रु.) | सोने के भाव में अंतर |
---|---|---|---|
1 ग्राम | 4770 | 4730 | +40 |
8 ग्राम | 38160 | 37840 | +320 |
10 ग्राम | 47700 | 47300 | +400 |
100 ग्राम | 477000 | 473000 | +4000 |
प्रमुख शहरों में सोने के रेट -14 मार्च 2022
शहर | आज के सोने के रेट- 24 कैरेट (रु.) | आज के सोने के रेट- 22 कैरेट (रु.) |
---|---|---|
चेन्नई | 53270 | 48830 |
मुंबई | 52040 | 47700 |
नई दिल्ली | 52040 | 47700 |
कोलकाता | 52040 | 47700 |
बंगलौर | 52040 | 47700 |
हैदराबाद | 52040 | 47700 |
केरल | 52040 | 47700 |
पुणे | 52110 | 47770 |
वड़ोदरा | 52190 | 47850 |
अहमदाबाद | 53270 | 48830 |
जयपुर | 52190 | 47850 |
लखनऊ | 52190 | 47850 |
पटना | 52190 | 47850 |
सूरत | 52190 | 47850 |
सोने की शुद्धता (कैरेट के अनुसार)
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%).
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना
भारत में सोने के रेट में आने वाली बढ़ोतरी के घटक –संपूर्ण जानकारी
सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता है कि हमारे देश में सोने की आवक हमेशा बनी रहती है और किसी ना किसी मौके पर हम सोने की खरीदी अनिवार्य रूप से करते हैं| अगर आपको कहीं निवेश करना है तो सोने पर निवेश करना सबसे अच्छा माना जाता है| बड़े बड़े व्यापारियों द्वारा भी हमेशा सोने में निवेश करना ही सही समझा जाता है क्योंकि भविष्य में यह निवेश उनको फायदे का सौदा दिलाता है| सामान्य रूप से ऐसा देखा जाता है कि सोने का भाव दिन प्रतिदिन बढ़ता और घटता रहता है जिसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं या फिर भविष्य के लिए सहेज कर रख सकते हैं|
देखा जा सकता है सोने के दाम में भारी उतार चढ़ाव
अगर आप पिछले 1 महीने के आंकड़ों को ही देखते हैं, तो पता चलता है कि सोने के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है जहां पर कभी यह 47000 के पार पहुंच जाता है तो कभी 45000 के पार| ऐसे में निवेश करना कठिन हो जाता है लेकिन अगर आपने दृढ़ निश्चय किया हो तो सोने पर निवेश करके आप ज्यादा से ज्यादा फायदा ले सकते हैं| ऐसे में आपको कम से कम 2% से ज्यादा बदलाव नजर आएगा जिसमें आप खुद के अनुसार आगे बढ़ सकते हैं और निवेश करने में हाथ आजमा सकते हैं|
आज हम आपको कैरेट के अनुसार सोने की सही शुद्धता का मापन बताएंगे ताकि आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत ना होने पाए
सामान्य तौर पर देखा जाता है कि जब हम सोने की खरीदारी करने जाते हैं, तो दुकानदारों की वजह से हम ठगी का शिकार हो जाते हैं और हमें सही तरीके से सोने के भाव का ज्ञान नहीं होता या फिर हम उसका सही तरीके से मापन नहीं कर पाते और हमें भारी नुकसान उठाना पड़ता है| ऐसे मैं आपको सोने की सही प्रकार से शुद्धता के बारे में बताएंगे जिससे आप को खरीदारी में दिक्कत नहीं होगी|
- 24 कैरेट सोना लेने पर आपको 100 % खरे सोने की गारंटी प्राप्त होती है, जो आपको बेहतर निवेश का विकल्प देती है| यह काफी लचीला होता है जिसके माध्यम से कोई भी जेवर बनाना बड़ा ही आसान होता है| महिलाएं 24 कैरेट सोने के ही चेन, गोल्ड रिंग और इयररिंग बनाना पसंद करती हैं|
- इसी प्रकार से अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदते हैं, तो आपको उस पर7% सोने की गारंटी दी जाती है जिसे भी आप एक विकल्प के रूप में देख सकते हैं| कुछ अन्य धातु की मिलावट की वजह से इसे मजबूती मिलती है और इस वजह से यह आभूषण बनाने के लिए भी उपयुक्त माने गए हैं|
- 18 कैरेट सोना लेने पर आपको 75% सोने की गारंटी मिलती है, और इसमें 25% सिल्वर, तांबे की मिलावट भी देखी गई है| ऐसे में जब भी आप निवेश करना चाहे तो सोच समझकर और समझदारी पूर्वक निवेश करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा| इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम होती है जिसमें आप कम दाम में भी निवेश कर सकते हैं|
- 14 कैरेट सोना लेने पर आपको 59% सोना प्राप्त होगा और बाकी दूसरी धातुओं के साथ मिलावट करके बनाया जाता है|
- 12 कैरेट सोना लेने पर आपको 50% होने की गारंटी मिलती है इसके अलावा 50% तांबा या अन्य धातुओं के साथ मिश्रित करके बनाया जाता है|
इस प्रकार से अगर आप सोने खरीदना चाहते हैं या और अच्छा बेहतर निवेश करना चाहते हैं,तब आप 24 कैरेट सोने पर निवेश करें क्योंकि यह आपको ज्यादा फायदा दिलाता है साथ-साथ भविष्य मैं गारंटी देता है कि आप उसका उपयोग आने वाले समय में भी सही तरीके से कर सके|
क्या है सोने की कीमत घटने और बढ़ने का राज
कई बार आपने गौर किया होगा कि सोने की कीमत अचानक ही बढ़ने और घटने लगती है जिससे हम निवेश करने के बारे में सोचते ही रह जाते हैं| दरअसल सोने की कीमत घटने और बढ़ने का राज देश में गोल्ड ईटीएफएस के द्वारा निभाई जाने वाली शर्तों के अनुसार होता है जहां पर इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमतों के बढ़ने का असर दिखाई देता है| जैसे ही आप सोना निवेश करने के लिए खरीदते हैं, तो उसका सीधा असर इंटरनेशनल मार्केट में पड़ता है जो कहीं ना कहीं हमारे निवेश करने पर भी जोर डालता है| ऐसे में आप कह सकते हैं कि हमारे द्वारा खरीदे गए सोने की कीमत में बदलाव आना विदेशी बाजार पर भी निर्भर करता है|
ऐसे में उसी समय निवेश करना सही माना जाएगा जब आपको पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट नजर आती हो|
सोने की कीमतों में बदलाव के कारण
भारतीय अर्थव्यवस्था में सोने की कीमत को उतार चढ़ाव के रूप में हमेशा देखा जाता है जहां पर कई प्रकार की दिक्कतें भी होती हैं तो कभी-कभी उन दिक्कतों का सामना भी हमें खुद ही करना होता है| ऐसे में आज हम सोने की कीमतों में लगातार आने वाले बदलाव के कारणों के बारे में चर्चा करेंगे|
सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब विदेशी अर्थव्यवस्था में डॉलर की कीमत में भारी उछाल होता है ऐसे समय हमारे अर्थव्यवस्था में सोने की कीमत में भारी गिरावट आ सकती है| ऐसे में मुमकिन है कि उसी समय निवेश किया जाए जब डॉलर की कीमत में उछाल आने वाला हो| इसका ध्यान रखना जरूरी है कि आप समय-समय पर विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था को जांच पड़ताल करते रहे|
इंटरनेशनल मार्केट के माध्यम से ही ऐसा कहा जाता है कि सोने की कीमत में उछाल या बदलाव आने का कारण यही होता है कि विदेशी अर्थव्यवस्था कुछ हद तक उतार चढ़ाव का शिकार होती है जिसका सीधा असर हमारे देश की अर्थव्यवस्था और सोने की कीमतों पर होता है|
सोने की कीमत में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है ऐसा सदियों से चला आ रहा है लेकिन बीते कुछ समय से इस भारी उतार-चढ़ाव का कारण हम विभिन्न देशों के मार्केट और उनके कारकों को मुख्य रूप से माना जाता है, जो निवेश के तरीकों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं|
ध्यान रखें और सोने के सस्ता होने का करें इंतजार
हमारे देश में खासतौर से शादी विवाह या फिर बच्चे के जन्म के समय सोने की खरीदारी की जाती है और जरूरी होने पर किसी भी कीमत पर हम उसे खरीद लेते हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि हमें आखिर सोना कब खरीदना चाहिए? जब भी आप सोना खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों से थोड़ी कम हो तभी आप ज्यादा फायदा ले सकते हैं|
सोने की कीमत पता करने के लिए आप अपने न्यूज़पेपर या फिर वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं ताकि आप सही अंदाजा लेते हुए सोने की खरीदारी कर सकें| बीते कुछ दिनों से सोने की कीमत बढ़ रही है इसलिए आप कोशिश करें कि जिस समय सोना थोड़ा सस्ता हो रहा हो या प्रति 10 ग्राम में कुछ गिरावट नजर आ रही हो उस समय ही सोना खरीद कर आप सही निवेश कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं|
खास तौर पर ऐसी कोशिश करें कि जब आपके घर में शादी विवाह या कोई फंक्शन हो उसके पहले ही आप सोना खरीद कर रख दें क्योंकि सामान्य तौर पर देखा जाता है कि त्योहारी सीजन में या शादी-विवाह के सीजन में सोने की कीमत आसमान छू जाती है| ऐसे में फायदा लेने के लिए आप कुछ महीने पहले ही सोना खरीद कर रख सकते हैं|
क्या होना चाहिए सोना बेचने का सही समय
घर में आ रही किसी मुश्किल हालातों की वजह से हम सोना जल्दी बेचना चाहते हैं ताकि हमें जल्दी पैसा मिल सके| लेकिन आपको एक बात ध्यान रखना होगा कि अगर आप सोना बेचना चाहते हैं आपको सोना उस लेवल पर बेचना होगा जब सोने की कीमत में 10% का मुनाफा आपको हो सके| कहने का मतलब यह है कि अगर आप 50000 की रेट में अपने सोने को बेचना चाहते हैं, तो उसे आपको पहले 47000 की रेट में खरीदना होगा जिससे आपको कम से कम 10 से 15% का मुनाफा हो सके| जब आप सोना बेचने जाते हैं उस समय कई सारे ऐसे एक्स्ट्रा चार्ज लग जाते हैं जिसकी वजह से उसका दाम और भी बढ़ जाता है तो इन सब बातों को ध्यान में रखकर अपने सोने को बैचने के बारे में सोचें| कोशिश करें कि आप किसी अनुभवी व्यक्ति को साथ लेकर आएं ताकि आप नुकसान से बच सके और अच्छी लागत मिल सके|
सोने की खरीदी के समय किया जा सकता है, आईडेंटिटी प्रूफ को जरूरी
इस समय ऐसा देखा जा रहा है कि दो लाख से अधिक सोने की खरीदी करने पर आईडेंटिटी प्रूफ रूप के रूप में पैन कार्ड का उपयोग किया जाता है लेकिन वित्तीय नियामक को द्वारा यह कहा जा रहा है कि अब सोने की हर खरीदी पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य हो सकता है ताकि किसी भी प्रकार की धांधली से बचा जा सके और बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ा जा सके| ऐसा तभी संभव हो सकेगा जब भारत की सरकार इस पर मुहर लगाएगी|
भारत में हमेशा से रही सोने की डिमांड
प्राचीन काल से ही देखा जाए तो भारत में हमेशा से ही सोने की डिमांड बढ़ती रही है| एक आंकड़ों के अनुसार ऐसा देखा गया है कि सोना विश्व में किसी अन्य देश के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा खपत होने वाला धातु है| भारत में ज्यादातर सोने के आभूषण पहनने की डिमांड बनी रहती है जिसके कारण भारत में हमेशा ही सोने की खपत होती है| यहां लोगों को सोने के आभूषणों के साथ-साथ इ गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में भी दिलचस्पी होने लगी है| पिछले कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि सोने के दाम भारत में बहुत ही खराब दौर से गुजरे लेकिन फिर भी यहां सोने की आवक कम नहीं हुई|
जब भी आप ज्यादा कीमत होने पर निवेश करते हैं ऐसे में आपको रिटर्न ज्यादा प्राप्त नहीं होता और इसके अलावा आपको कुछ अन्य प्रकार के टैक्स देना पड़ता है इसीलिए आप कम कीमत पर सोना खरीदते हैं और उसे ज्यादा दाम पर बेचने पर आपको ज्यादा रिटर्न और ज्यादा फायदा हो सकता है|
सोने की खरीदारी के लिए आवश्यक तथ्य
जब भी आप सोने की खरीदारी करने जाएं तो कुछ बातों को अपने दिमाग में जरूर बैठा कर चलें जिससे आपको नुकसान ना होने पाए|
1] अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर ज्यादा सोने के बारे में ज्ञान नहीं है, तो बेहतर होगा आप ऐसी जगह से ही सोना खरीदे जहां पर ज्यादा मात्रा में सोने की दुकान उपलब्ध हो क्योंकि वहां आपको बेहतर सोना मिल सकता है|
2] सोना खरीदते समय हमेशा मेकिंग चार्ज के बारे में जानकारी ले लें क्योंकि कई बार दुकानदार ग्राहक को अतिरिक्त मेकिंग चार्ज बताकर लापरवाही करते हैं|
3] जब भी सोना खरीदने जाए तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मार्केट में सोने का भाव क्या चल रहा है? ऐसा संभव होता है कि इस मामले में भी लोग आप को बेवकूफ बना सकते हैं और आप का घाटा कर सकते हैं|
4] सोना हमेशा ऐसी जगह से खरीदें जो विश्वसनीय हो और जहां पर शुद्ध सोने की गारंटी दी जाती हो|
किया जा सकता है सोने के लिए सही टेस्ट
अगर आप सोने की गुणवत्ता की जांच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सोना खरीदते समय ही एसिड टेस्ट करके सोने की जांच कर सकते हैं जिससे आपको सोने की गुणवत्ता पता चल जाएगी| एसिड टेस्ट करने पर अगर सोने पर कोई रंग नहीं चढ़ता है इसका मतलब यह है कि लिया गया सोना असली है और अगर आपके सोने पर सफेद या पीले रंग आ जाता है इसका मतलब यह है कि वह सोना असली नहीं है और उसमें चांदी और कॉपर जैसी धातु को मिलाया गया है| इसलिए जब भी आप सोना खरीदने जाए तो सही तरीके से खरीदें ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके|
टॉप 5 गोल्ड एक्सपोर्ट देश
एक डाटा के अनुसार वर्ष 2020 में कुल US$395 बिलियन का सोना एक्सपोर्ट किया गया जो, पिछले वर्ष की तुलना में 20%
अधिक था |
इसी से हम अंदाजा लगा सकते हैं प्रतिवर्ष सोने का व्यापार बढ़ रहा हैं
5 सोना निर्यातक देश इस प्रकार हैं –
Sr No. | Country Name | Export (USD $) |
---|---|---|
1 | Switzerland | $71.7 billion |
2 | Hong Kong | $41.3 billion |
3 | United Arab Emirates | $26.4 billion |
4 | United Kingdom | $21.4 billion |
5 | United States | $20.6 billion |
टॉप 5 गोल्ड इम्पोर्ट देश
5 सोना आयातक देश
Sr No. | Country Name | Export (USD $) |
---|---|---|
1 | United Kingdom | $88.3 billion |
2 | Switzerland | $87.9 billion |
3 | United States | $34.7 billion |
4 | Turkey | $25.2 billion |
5 | India | $21.9 billion |
भारत सोना आयात करने में पांचवे स्थान पर हैं जो विश्व का 5.8 % सोना आयात करता हैं, जिसमे आधे से अधिक सोना स्विज़रलैंड से आयात किया जाता हैं |
इस प्रकार से आज हमने आपको सोने पर निवेश करने के लिए सोने के रेट की जरूरी जानकारी दी है जो आपके लिए कामगर हो सकती है और आप जिनके माध्यम से सोने में बेहतर तरीके से निवेश कर सकते हैं बिना किसी नुकसान के |
अगर आप अपने खरीदे हुए सोने पर लोन लेने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो देखे –
Bank of Baroda Gold Loan, Scheme & Interest Rates, बैंक ऑफ़ बड़ौदा गोल्ड लोन-2022.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन, गोल्ड रेट पर ग्राम, इंटरेस्ट रेट-जनवरी-2022
पीएनबी गोल्ड लोन, इंटररेस्ट रेट, Eligibility, मार्जिन, आवेदन, रेट पर ग्राम-2022.
यूको बैंक गोल्ड लोन, इंटररेस्ट रेट, Eligibility, मार्जिन, आवेदन, रेट पर ग्राम-2022.
सभी बैंकों के पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट देखे –
जाने बिटकॉइन का हाल-
धन्यवाद