bank of india gold loan interest rates
bank of india gold loan interest rates, बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन, ब्याज दर, Eligibility, मार्जिन, ऑनलाइन आवेदन, रेट पर ग्राम

कैसे मिलेगा बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन ? ब्याज दर, Eligibility, मार्जिन, ऑनलाइन आवेदन, रेट पर ग्राम-2023

4.5/5 - (2 votes)

सन 1969 में भारत सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया को सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बना दिया था, वर्तमान में यह भारत सरकार के उपक्रम वाले बैंकों में 5 वां सबसे बड़ा बैंक हैं |
बैंक ऑफ इंडिया का प्रधान मुख्यालय मुंबई में स्थित हैं, इसकी सम्पूर्ण भारत में 4187 CBS शाखाएं हैं, ये एक प्रमुख बैंक हैं, बैंक वित्तीय सेवाओं का एक प्रमुख प्रदाता है जो बैंक से सम्बंधित सभी कार्य करती हैं, देश में लगभग 1679 एटीएम हैं।
यह बैंक सोने पर तुरंत ऋण प्रदान करती हैं, बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन एक ऐसा लोन हैं जिससे किसी व्यक्ति की अल्पकालिक आवश्यकताओं को बहुत ही कम समय में पूरा किया जाता हैं ।

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन पर एक नज़र

  • ब्याज दर : 7.25% से शुरू होता है अधिकतम – 8.90%
  • प्रति ग्राम गोल्ड लोन : ₹2708 से ₹3608 (सोने की शुद्धता पर निर्भर)
  • राशि : अधिकतम रु.50 लाख तक.
  • कार्यकाल : 12 से 36 महीने.
  • प्रोसेसिंग शुल्क : रूपए 125 से अधिकतम रूपए 1000 तक.
  • आधिकारिक वेबसाइट : बैंक ऑफ़ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन दर प्रति ग्राम 

Gold Weight18 Carat20 Carat22 Carat24 Carat
1 gram2702300333033603
10 gram27020300303303036030
20 gram54040600606606072060
50 gram135100150150165150180150
100 gram270200300300330300360300
150 gram405300450450495450540450
200 gram540400600600660600720600
250 gram675500750750825750900750
300 gram8106009009009909001080900
400 gram1080800120120013212001441200
500 gram1351000150150016515001801500

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन सुविधाएँ

  • लोन राशि: गोल्ड लोन के लिए बैंक ऑफ इंडिया में नुयनतम शुल्क कोई भी निर्धारित नहीं हैं, अधिकतम शुल्क पचास लाख रूपए हैं | लोन राशि सोने की शुद्धता पर निर्भर करती हैं |
  • त्वरित तरलता:  गोल्ड लोन बहुत ही आसानी से कम समय में बहुत ही कम डाक्यूमेंट्स के साथ स्वीकृत हो जाता हैं |
  • सुरक्षा: बैंक ऑफ इंडिया में गोल्ड लोन लेने पर आपके सोने की सम्पूर्ण सुरक्षा की जाती हैं, आपका सोना बैंक की तिजोरी में रखा जाता हैं |
  • ब्याज दरें: गोल्ड लोन की ब्याज दरें सेक्टर के अनुसार 7.25 % से 8.90% तक हैं ।
  • किसानों को एक फायदा: किसानों व् फ़ूड व् एग्रो सेक्टर के लिए ब्याज दरों में छूट प्रदान की गयी हैं.
  • प्रोसेसिंग फीस : रु. एक लाख तक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं हैं |

 बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन ब्याज दर

 बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी जाने वाली गोल्ड लोन की ब्याज दरें अन्य  प्रकार के ऋणों की तुलना में कम हैं क्योंकि यह पूरी तरह से सुरक्षित ऋण है। गोल्ड लोन आपके सभी जरूरी अल्पकालिक और दीर्घकालिक मौद्रिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। ब्याज दर, जिस पर आपसे शुल्क लिया जाएगा, वह कुल ऋण राशि के साथ–साथ उस सोने की गुणवत्ता / शुद्धता पर निर्भर करता है जिसे आप बैंक के साथ सुरक्षा के रूप में रखना चाहते हैं

बैंक में गोल्ड लोन की ब्याज दरें 7.25% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं।

उद्देश्य12 महीने के लिये12 से 36 महीने के लिये
कृषि कार्य हेतु7.25%7.55%
फ़ूड व् एग्रो के लिये7.35%7.65%
MSME/बिज़नस के लिये7.65%8.15%
रिटेल के लिये8.40%8.90%
Bank of India Interest Rates

Bank of India Gold Loan Processing Fees

बैंक गोल्ड लोन पर  ब्याज की दर के साथ साथ कुछ अतिरिक्त शुल्क भी लेता है.

  • प्रोसेसिंग शुल्क – ऋण राशि का 1% + GST
  • गोल्ड वैल्यूएशन शुल्क
  • बैंक भाग के भुगतान या गोल्ड लोन के आंशिक अदायगी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता है।

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन के लिए आवेदन पात्रता

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

  • सोना आवेदक या परिवार के सदस्य के नाम पर होना चाहिए। यानी जो सोने के गहने आवेदक या परिवार के सदस्य के नाम पर होते हैं, उन गहनों पर ही लोन स्वीकृत होता है।
  • ऋण के लिए आवेदन करने वाला ग्राहक भारत का निवासी होना चाहिए। इस प्रकार, ऋण लेने वाले के पास भारत की राष्ट्रीयता होनी चाहिए।
  • व्यक्ति की आयु 18-70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसलिए, जो कोई भी इस श्रेणी में नहीं आता है, उसे स्वर्ण ऋण स्वीकृत नहीं है।
  • न्यूनतम ऋण राशि 18000 रुपए है। और यह सोने की गुणवत्ता के आधार पर 1 करोड़ तक जा सकता है।

अन्य लोन की तुलना में  गोल्ड लोन ब्याज दरें काफी सस्ती हैं।

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन राशि कैलकुलेटर

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन गणना–यंत्र(कैलकुलेटर) लोगों को यह जानने में मदद करता है कि बैंक उन्हें कितना लोन देगा।इस गणना–यंत्र के माध्यम से, कोई अनुमान लगा सकता है कि कोई कितना ऋण प्राप्त कर सकता है |ऋण राशि तय करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन इस प्रकार है:

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन गणना–यंत्र(कैलकुलेटर) लोगों को यह जानने में मदद करता है कि बैंक उन्हें कितना लोन देगा इस गणना–यंत्र के माध्यम से, कोई अनुमान लगा सकता है कि कोई कितना ऋण प्राप्त कर सकता है। ऋण राशि तय करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन इस प्रकार है:

  • सोने की शुद्धता:  शुरू करने के लिए, बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन सोने की वास्तविक शुद्धता तक पहुंचने के लिए एक इन–हाउस ज्वैलर का उपयोग करता है, इस प्रकार, सोने के मूल्यांकन के बाद बैंकों द्वारा ऋण राशि तय की जाती है, बैंक ऋण राशि के रूप में सोने के मूल्य का लगभग 75% प्रदान करते हैं।
  • सोने का वजन:  इसके अलावा, सोने की मात्रा एक अन्य कारक है जो ऋण राशि तय करती है,लेकिन, गहनों में 18k से कम गहनों और पत्थरों की कीमत को सोने के मूल्य से बाहर रखा गया है।
  • सोने की कीमत:  सोने के गहनों का मूल्यांकन करने के बाद, बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन सोने की कुल मात्रा की गणना करने के लिए सोने की दर के साथ सोने की मात्रा को बढ़ाता है, RBI के निर्देश के अनुसार, पिछले 30 दिनों की औसत सोने की दर को सोने की दर के हिसाब से माना जाता है।
  • LTV अनुपात:  सोने के मूल्य की गणना के बाद, बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन ऋण राशि के अंतिम मूल्य की गणना करने के लिए लगभग 75% का LTV लागू करता है।

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर

Bank of India Gold Loan Interest Rate Calculator

बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन के आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक की पहचान सत्यापन दस्तावेज (कोई भी): आधार कार्ड ✔ पासपोर्ट ✔ मतदाता पहचान पत्र ✔ ड्राइविंग लाइसेंस ✔ किराए अनुबंध के साथ आवेदक के नाम पर उपयोगिता बिल.
  • आवेदक की फोटो पहचान सत्यापन दस्तावेजमान्य पैनकार्ड✔ बैंआधार कार्ड ✔ पासपोर्ट ✔ मतदाता पहचान पत्र ✔ ड्राइविंग लाइसेंस ✔ आदि.
  • किसानों के लिए: कृषि भूमि प्रमाण से जुड़े दस्तावेज.

बैंक ऑफ़ इंडिया एग्री गोल्ड लोन

बैंक अपने कृषि कार्य से संबंधित ग्राहकों को कृषि या उससे जुड़े हुए कार्यों के लिये बहुत ही कम ब्याज दर पर स्वर्ण ऋण प्रदान करती हैं, जो 12 से 36 माह के लिये टर्म लोन,CC या ओवर ड्राफ्ट के रूप में ले सकते हैं |

BOI Agri Gold Loan Interest Rates

उद्देश्य12 महीने के लिये12 से 36 महीने के लिये
कृषि कार्य हेतु7.25%7.55%
फ़ूड व् एग्रो के लिये7.35%7.65%
Agri Gold Loan Interest Rates

बैंक ऑफ़ इंडिया कृषि स्वर्ण ऋण योजना

  • ब्याज दर : 7.25% से शुरू होता है अधिकतम – 7.65%.
  • उद्देश्य : कृषि कार्य, बागवानी, कुटीर या डेयरी उद्योग.
  • ऋण अवधि : फसल तैयार या उद्योग के लिये पूँजी हेतु, 12 से 36 माह के लिए.
  • प्रति ग्राम गोल्ड लोन : ₹2708 से ₹3608 (सोने की शुद्धता पर निर्भर)
  • राशि : अधिकतम रु.50 लाख तक.
  • प्रोसेसिंग शुल्क : रूपए 1 लाख तक कोई शुल्क नहीं.

FAQs/ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

अभी गोल्ड लोन के लिये नजदीकी बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में जाना होगा, ऑनलाइन कोई प्रावधान नहीं हैं |

क्या बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन के लिये CIBIL स्कोर आवश्यक हैं ?

हाँ, आपका CIBIL स्कोर गोल्ड लोन के लिये 700 से ऊपर होना चाहिए |

बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन के लिये जेवेलरी पर होलमार्क आवश्यक हैं ?

नहीं, अभी होलमार्क आवश्यक नहीं हैं |

क्या सोने के सिक्कों पर स्वर्ण ऋण मिल सकता हैं ?

हाँ, सिर्फ बैंक या अन्य सरकारी संसथान से खरीदे हुये सिक्कों पर लोन मिलता हैं |

बैंक ऑफ़ इंडिया गोल्ड लोन कितने समय में मिल जाता हैं ?

ये लोन बहुत ही कम समय 1-2 घंटे में बैंक द्वारा आपको मिल जाता हैं |

आशा करते हैं आपको BOI Gold Loan की जानकारी पसंद आयी होगी |
धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े-

Check Also

manappuram gold loan rate per gram today, manappuram gold loan rate of interest, manappuram gold loan payment, manappuram gold loan processing fees

How to get Manappuram Gold Loan ? Scheme, Interest rates, Eligibility, Rate per Gram

Manappuram gold loan Manappuram Finance Limited is a Non-Banking Financial Company (NBFC) based in India. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *